रांची । न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमिसन ने यहां के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में सीरीज के चौथे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में 68/0 रन बना लिए थे। मार्टिन गुप्टिल (39) व टॉम लैथम (25) क्रीज पर हैं। 1-2 से पीछे चल रहे न्यूजीलैंड ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता है। हालांकि कीवी टीम लगातार चौथी बार पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने इस मैच में सिर्फ एक बदलाव किया है। अनफिट जसप्रीत बुमराह की जगह धवल कुलकर्णी को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में ईश सोढ़ी, एंटन डेवसिच व ब्रायन वाटलिंग की वापसी हुई है।
भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी।
न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, ब्रायन वाटलिंग, एंटन डेवसिच, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
भारत में ऐसे हुई होम्योपैथी उपचार की शुरुआत...
‘बलूचिस्तान से शुरू होगी पाक के अंत की शुरुआत’
संसद के ऐतिहासिक मध्यरात्रि सत्र के बीच जीएसटी की शुरुआत