छाता में विघुत व्यवस्था चरमराई

24 घन्टे में मात्र 6 घन्टे ही आती है लाईट

विद्युत अधिकारी मौन, नही उठाते है फोन, न ही देते है कोई सन्तोष जनक जबाब

मथुरा। छाता नगर में विघुत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। छाता कस्बे में मात्र 24 घन्टो में 5-6 घन्टे ही विद्युत सप्लाई आ रही है। जबकि उत्तरप्रदेश शासंन कस्वा एवं तहसील हैड क्वाटर पर 18-20 घन्टे तक विधुत आपूर्ति का आदेश होने के बाबजूद भी विद्युत विभाग के तहसील स्थरीय अधिकारियों ने नगर की ओर बिल्कुल ध्यान नही है। और बताया जाता है कि छाता क्षेत्र के औधौगिक एरिया में मनमानी शुल्क लेकर नगर कस्बा छाता की आपूर्ति को काटकर उन्हे सप्लाई कर देते है। पिछले एक सप्ताह से मात्र 24 घंटे में मात्र 6 घन्टे ही लाईट का रही है। उपर से भयंकर गर्मी और गन्दगी से पैदा होने वाले मच्छरों प्रकोप से जनता को बीमारी की मार झेलनी पड रही है। लोगों ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार से मांग की है शीघ्र ही विघुत खण्ड अधिकारी को निदेर्शित कर नगर की विघुत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवाने की मांग नगर के सभीजनों द्वारा की गई है। मांग करने वालो में राहुल सिंह, हरिओम सिंह, देवाषं भारद्वाज,वंशु गुप्ता, राजु गुप्ता, प्रेमसिंह एडवोकेट, कन्ती शर्मा, आशीष शर्मा, आदि ।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login