छात्र नेता को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को लेकर एसपी क्राइम अशोक राय को ज्ञापन देते छात्र।
मथुरा। छात्र नेता को बीस हजार रूपये की चैथ न देने पर मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की।
ज्ञापन में कहा कि एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश चैधरी को 13 जुलाई को अभिषेक ठाकुर निवासी देव नगर द्वारा बीस हजार रूपये की चैथ देने की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर पुलिस को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी हैं इस दौरान जिला संयोजक शैलू चैधरी, योगेन्द्र वर्मा, आकाश चैधरी, उमेश शर्मा, भानू प्रताप, राहुल सारस्वत, करन पचैरी, दिलीप रावत, दीपक सारस्वत, मुकेश शर्मा, राहुल प्रधान, अभिषेक चैधरी, लखन, सचिन शर्मा आदि मौजूद थे।






Related Items
राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य