मथुरा। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तथा दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर आज बसपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा।
बहुजन समाज पार्टी ने बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार से कलैक्टेट में गुरूवार को भेंट कर ज्ञापन दिया। बसपाईयों ने ज्ञापन में जनपद की खराब कानून व्यवस्था, महरौली गांव में मार्च माह में दलित परिवार की बारात के दौरान मारपीट में नामजद अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी न होना, बल्देव क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या कर पशु ले जाने वाली घटना का खुलासा न होना, बरौली गांव में प्राकृतिक आपदा से मृत दो बालकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग आदि का जिक्र किया है। जिलाधिकारी ने बसपा नेताओं को कार्रवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में विधायक श्याम सुंदर शर्मा, विधायक राजकुमार रावत, जोनल कोर्डीनेटर संघरतन सेठी, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, इंजी़ राजकुमार शर्मा, योगेश द्विवेदी, महेन्द्र चौधरी सहित दर्जनों बसपाई प्रमुख रहे।






Related Items
‘छोटा सुंदर है’ की सोच ने भारत की औद्योगिक क्रांति को रोका
भस्मासुरों ने भस्म किया भाजपा का सुंदर सपना
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर