सूरत । आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 66वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के दिन आज सुबह मोदी अपनी मां से मिलने गुजरात पहुंचे। मां के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने उनके पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीसरी बार अपनी मां से मिलने पहुंचे हैं। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाएंगे। नरेन्द्र मोदी के इस जन्मदिन पर कुछ खास होने वाला है। हो सकता है पीएम मोदी के इस जन्मदिन पर तीन विश्व रिकॉर्ड बन जाएं। पीएम मोदी अपना जन्मदिन गुजरात के नवसारी में मनाएंगे। नवसारी में मोदी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में तीन गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। दरअसल इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार की ओर से 11,223 दिव्यांगों को 17,000 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही आयोजकों का उद्देश्य व्हीलचेयर पर सबसे ज्यादा लोगों के साथ कोई लोगो या तस्वीर बनाने का होगा। यह विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड अमेरिका के नाम है जहां 2010 में 346 व्हीलचेयर के साथ रिकॉर्ड बना था। अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो सकता है क्योकीं मोदी के जन्मदिन पर 1000 लोग व्हीलचेयर पर होंगे। साथ ही श्रवण शक्ति खो चुके 1000 लोगों को कान की मशीनें बांटी जाएंगी। यह भी एक विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है।एक अन्य रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी के जन्मदिन पर 1500 ऑयल लैंप एक ही जगह पर एक साथ बनाए जाएंगे। इन रिकॉर्डो की निगरानी के लिए गिनेस के अधिकारी भी नवसारी में मौजूद रहेंगे। 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में 11 हजार से अधिक दिव्यांगों को करीब 10.7 करोड रुपये के नि:शुल्क सहायक उपकरण तथा प्रमाण पत्र आदि दिए जाएंगे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे
कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…
मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!