जयंती पर राजीव गांधी के विवादित बयान ट्वीट से मचा बवाल

जयंती पर राजीव गांधी के विवादित बयान ट्वीट से मचा बवालनई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक विवादित ट्वीट पर सियासी जगत में बवाल हो गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने नेता राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उस टिप्पणी को ट्वीट कर दिया जो राजीव गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद दी थी। इसमें उन्होंने कहा था, ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है।’ हालांकि बवाल होने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। बता दें कि राजीव गांधी ने अपनी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भडक़े सिख दंगों के संबंध में यह बयान दिया था। इस टिप्पणी को लेकर राजीव गांधी की आलोचना की जाती रही है। राजीव गांधी का यह बयान कई किताबों में भी उद्धृत हुआ है, जो सिख दंगों के विरोध में लिखी गई है। इस बयान पर राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। भाजपा ने इस ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर लोगों के जख्म को कुरेदने का काम किया है। पंजाब में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर हमला किया है। ट्वीट को मुद्दा बनाते हुए सिरसा ने कहा कि यह बयान 1984 में सिखों के भयानक नरसंहार के बाद राजीव गांधी ने दिया था और आज फिर इसे ट्विटर पर कांग्रेस ने दोहराया है।              

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. धन्वंतरि जयंती पर अब वीरान नजर आती है आगरा की प्रसिद्ध वैद्य गली

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. इंदिरा गांधी और देशप्रेम की राह




Mediabharti