जागरूकता लाने के उदे्श्य से यमुना के घाटों पर महाआरती

मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि गुरूवार से शहर के चक्रतीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट, दाउजी घाट, सत्संग घाट, रामेश्वर घाट, गउघाट, सोमनाथ घाट, चिंताहरण घाट पर प्रतिदिन सांय 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि महाआरती के माध्यम से भी यमुना के इस कार्य में लोगों को जोडने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं की टीमों ने जगह जगह सदस्यता अभियान चलाकर लोगों से इस पहल में जुडने की अपील की। हाइवे स्थित श्रीजी बाबा कालेज में चलाए गये अभियान के दौरान दिल्ली से आए पंकज सिंह के नेतृत्व में ऋचा शर्मा, पंकज पंडित, राधा मोहन पाराशर, मुकेश ठाकुर, गुडडू गौतम, दीपक राज, बंटी गौतम, अजय गोस्वामी ने विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें यमुना की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी जिज्ञासाओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखते हुए अपने सुझाव दिए। इसी श्रंखला में मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, सावित्री आदि ने भी जगह जगह भ्रमण कर लोगों से इस मुहिम को जोडा। उन्होंने बताया कि ब्रज की इस पावन धरती पर प्राचीन समय में कल-कल बहती यमुना अब यहां के घाटों पर दिखाई नहीं देती लेकिन ब्रज के यमुना भक्त भी अपने इरादों के इतने पक्के है कि वे अब यमुना को ब्रज की धरती पर पुनः लाकर ही दम लेगें। दिल्ली से आए पंकज सिंह ने बताया कि इस मिशन में ब्रज ही नहीं अन्य जनपद व प्रांतों के लोगों का सहयोग भी मिशन के कार्यकर्ताओें को प्राप्त हो रहा है। बैठक के दौरान लालनजी, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, राकेश शर्मा, हरि सिंह, मोहन पंडित जतीपुरा, हरीश शर्मा, विष्णु छर्रा, त्रिलोकी पंडित, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, हरिमोहन, केशव चतुर्वेदी, दीपक, गोविन्द शर्मा, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि ने भी अपने विचार रखे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गंगा-जमुनी तहज़ीब की आड़ में भारत की आत्मा पर वार था ‘पहलगाम’

  1. कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी

  1. अनियंत्रित विकास की भेंट चढ़ रही है कृष्ण की पवित्र भूमि




Mediabharti