जागृति फाउण्डेशन ने एमटीएच की समस्या विषयक सेमिनार का आयोजन

एमटीएच समुदाय हेतु जागृति फाउण्डेशन द्वारा आयोजित सेमिनार मंे शामिल गणमान्य जन

मथुरा। नगर की सामाजिक संस्था जागृति फाउण्डेशन के छत्ता बाजार स्थित कार्यालय पर एड्स की रोकथाम व एमटीएच समुदाय को हाइरिस्क की सम्भावनाएँ विषयक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के बुद्धिजीवी, साहित्यकार, पत्रकार, एडवोकेट और अधिकारियों ने भी भाग लिया। अध्यक्षता कर सेमिनार का शुभारम्भ पूर्व सीओ रत्नेश चतुर्वेदी ने माँ शारदे को पुष्पहार समर्पित और अर्द्धनारीश्वर भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिल्ली से पहचान नार्थ रीजन कार्यालय के एडवोकेसी आॅफिसर सचिन अवस्थी ने ट्रांसजेण्डर और हिजड़ा समुदाय के प्रति समाज में फैली भ्रान्ती को दूर किया। कोई भी पुरूष स्त्री के कपड़े पहन कर समाज में नाचता गाता है या बधाई मांगने को कार्य करता है तो उसे हिजड़ा माना है जो व्यक्ति अपना जेन्डर बदल लेते हैं उन्हें ट्रांसजेण्डर कहते हैं। सदियों से उपेक्षित किन्नर समुदाय को समाज में स्थान देकर समाज से जोड़ना ही होगा, तभी हमारा राष्ट्र विकास कर सकेगा। किन्नरों की गुरू प्रमुख समाजसेवी डौली जान ने बताया कि हम अभी तक शहर में एक हजार एमटीएच को रजिस्टर्ड कर जाँच कर चुके हैं जिसमें कई एचआईवी से ग्रस्त हैं। पूरे उ0प्र0 में पहचान की 12 सीवीओ कार्यरत है जिनमें अब तक 15208 एमएसएम, 1076 ट्रांसजेन्डर व 470 हिजड़ा का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। फाउण्डेशन के माध्यम से ऐसे किन्नर जो नौकरी करना चाहते हैं उनको समाज में सभी वर्ग आवश्यकता अनुसार नौकरी है तथा सरकार को भी नौकरी देनी चाहिए जब समाज के अन्य पढ़े लिखे लोग योग्यता अनुसार नौकरी पा सकते हैं तो किन्नर समाज क्यों नहीं ? एडवोकेट, पुलिस और मीडिया तथा समाज सेवी व्यक्तियों को मिला कर एक क्राइसिस टीम का गठन किया गया जिससे समय पड़ने पर एमटीएचों की मदद की जा सके और असमाजिक तत्वों से उनके साथ झगड़े या विवाद को समाप्त किया जा सके, सेमीनार के पूर्व पत्रकारवार्ता का भी आयोजन था, कार्यक्रम में समाज सेवी याकूँब खाँ, दूरदर्शन पूर्व प्रभारी आरके त्रिपाठी, चन्द्रशेखर, प्रख्यात रंगकर्मी रंगचार्य, पं0 लोकेन्द्रनाथ कौशिक, सौरभ कौशिक, राजेश भारद्वाज, प्रतीक अग्रवाल, चै0 भगवान सिंह, डाॅ0 वीएस तौमर, सुरेश राठौर, दिलीप वर्मा, मुनव्वर खाँ, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, हाशिमा किन्नर, मनोज गुप्ता, पं0 आशीष शर्मा, राहुल शर्मा, भगवान दास गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम आफीसर सौरभ कौशिक ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. भगवान शिव की महिमा और सावन का महीना...

  1. बिना बिल्वपत्र भगवान शिव की पूजा है अधूरी...




Mediabharti