बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सलमान को कई किमती और शानदार तोहफा मिला होगा। सलमान ने अपना जन्मदिन कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। लेकिन सलमान को जो बधाई सबसे ज्यादा पसंद आई है, वो आपको इमोशनल कर देगी। सलमान ने इस बधाई को द मोस्ट स्वीटेस्ट विश बताया है।
अपने बर्थडे पर सलमान ने अपनी एप बीइंग इन टच- सलमान ख़ान लांच की थी, जिस पर उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो कुछ स्पेशल बच्चों (ऑटिस्टिक) का है, जो सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इनमें से एक बच्चा तो यहां तक कहता है कि, अगर मुझे कहीं भगवान मिले, तो मैं उनसे कहूंगा कि मुझे एक बार सलमान खान से मिलवा दें। कुछ बच्चे अपने पसंदीदा सलमान खान के गानों और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। सलमान इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए। इस वीडियो को सलमान ने अपने ट्वीटर अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा द मोस्ट स्वीटेस्ट विश।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
ट्रंप को आखिर हुआ क्या है? कोई सुनता क्यों नहीं उनकी बात...!
इतने उदासीन क्यों हैं आगरा के जनप्रतिनिधि...!
‘प्राइवेट’ को ‘पब्लिक’ क्यों कर रहे हैं लोग?