जाहरपीर बाबा के रात्रि जागरण में थिरके भक्त

फरह। नीली घोडी बाले बाबा, कर दो कल्याण, लगा दो बडा पार। बाबा आवैगो जरूर। मेरे जाहर बाबा, मैं शरण तुमहारी आऊ। जैसे गीतों पर रात्रिभर भक्त मचलते रहे। एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत किया गया। जाहरपीर बाबा की शोभायात्रा के मौके पर नगर पंचायत काॅम्पलेक्स में जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया। संाय से शुरू हुआ जागरण रात भर चलता रहा। भक्त भक्ति रस में डुबकी लगाते रहे। नए नए भजन और झांकियों ने श्रेाताओं को लुभा डाला। श्रद्वा और आस्था का सैलाव उमड पडा। नीली घोडी पर जाहरपीर बाबा की झांकी जागरण में निकली तो भक्त मचल गए और वे नाचने लगे व झूम उठे। गायक भी नए नए भजनों से समां बांध रहे थे। संगीत भी कमाल कर रहा था। इस मौके पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी आगन्तुकों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर चेयरमेन मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह बेेहद धूमधाम से जाहरपीर बाबा का कार्यक्रम सम्पनन हुआ है। सभी श्रद्वालुओं ने भण्डारे का भी आयोजन किया है। इस मौके पर बिरजी भगत, गोपाल, बिष्णु शर्मा, मदनलाल, राजू बेरी वाले, महेन्द्र , सुरेश और समाजसेवी ठा केके सिंह आदि मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. केवाईवी गैर-अनुपालन वाले वाहनों के लिए बंद नहीं होंगी फास्टैग सेवाएं

  1. अनन्नास में फंगस से लड़ने वाले जीन की हुई पहचान




Mediabharti