जिलाधिकारी ने ईद की तैयारियों का किया निरीक्षण

जामा मस्जिद ईदगाह पर ईद की तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह 

डीगगेट एवं पटरी के पास व्याप्त गंदगी को हटवाने के निर्देश देते जिलाधिकारी 

मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

मथुरा, 15 जुलाई। ईद की तैयारियों के मददेनजर आज जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी सम्बन्धित अधिकारी डीगगेट पुलिस चैकी पर एकत्रित हुए, वहाॅं से जिलाधिकारी की अगुवाई में अधिकारियों का काफिला निकला और जामा मस्जिद ईदगाह पर पहॅंुचा। ईदगाह पर गोबर हटाने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में मजदूर व जेसीबी मशीन लगी हुई थी। एक टैªक्टर से गोबर हटाया जा रहा था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी मथुरा को निर्देश दिये कि ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ाकर यहाॅ से तत्काल गोबर को हटाया जाय। सड़कों पर बिजली के केबिल बाहर पड़े हुए थे। जिलाधिकारी ने इन केबिलों को आज ही हर-हाल में अण्डर ग्राउण्ड करने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जब इसका बाॅक्स बनाये तो नाली के सहारे बनायें जिससे सड़क सकरी न हो। मटिया गेट रोड़ का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सफाई के निर्देश दिये और सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये। मुख्य मार्ग से जुडे़ गलियों पर बैरीकेंटिंग कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तथा प्रत्येक बेरीकेटिंग पर पुलिस के दो जवान तैनात करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिये। तैनात सिपाहियों की सूची नगर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करायें जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए जाल की व्यवस्था कर पकड़ने की कार्यवाही करें और प्रगति रिपोर्ट से नगर मजिस्टेªट को अवगत करायें। डीग गेट पुलिस चैकी के सामने की सड़क के डिवाईडर को काले व पीले रंग से रंगने हेतु नगर पालिका को निर्देश दिये तथा नगर पालिका को यह भी निर्देश दिये कि अवैध होर्डिंग को नोटिस देकर तत्काल हटाये जाय। डीग गेट तिराहे की मरम्मत के लिए नगर पालिका को निर्देश दिये। जुमा मस्जीद चैक का भी निरीक्षण किया गया और वहाॅ पर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय व आशुतोष द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एसके शर्मा व निजामुद्दीन, सहायक अभियंता लोनिवि सुनील प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मधुर कुमार सहित अन्य अधिकारी भी साथ में थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. रेगिस्तानी बैक्टीरिया हिमालय पहुंचकर स्वास्थ्य पर डाल रहे हैं असर

  1. पहनने योग्य स्वास्थ्य निगरानी प्रणालियों के सुधार में मिली नई सफलता

  1. मानसिक स्वास्थ्य को समझने की भारतीय पहल




Mediabharti