जुलूस निकालकर एसडीओ की प्रतीकात्मक अर्थी जलाई

 टैंक चैराहे से जुलूस निकाल कर विद्युत मुख्य कार्यालय पर एसडीओ का प्रतीकात्मक अर्थी आग के हवाले करते हुए 

 

मथुरा। इण्टक ने आज बृहस्पतिवार टैंक चैराहे से जुलूस निकालकर विद्युत मुख्य कार्यालय पर जाकर जसवंत सिंह एसडीओ की प्रतीकात्मक अर्थी जलाई। जिलाध्यक्ष ताराचंद ने आरोप लगाया कि इतने बड़े घोटाले के बाद भी इस अधिकारी को वरिष्ठ लोग बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल विद्युत समस्याओं को लेकर धरना दिया गया लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पंहुचा। साईं कम्प्यूटर और अपने को बचाने के लिये एसडीओ ने संविदाकर्मी ललित वर्मा को जेल भेजकर इतिश्री कर दी, जब तक निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक धरना चलेगा। इस मौके पर अनु शर्मा, राजेश शर्मा, लोकेश शर्मा, माया देवी, प्रेमवती, मीना देवी, अनीता ठाकुर, रविकांत मिस्त्री, प्रदीप सोनी, पुष्पा देवी, श्यामबाबू, दीपक चैहान आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पगोड़ा शैली में बना है चार छतों वाला हिडिंबा देवी मंदिर

  1. मौलिक ऊर्जा अवतार महायोगिनी माया का मां कैला देवी मंदिर

  1. सुख और संतोष की वर्षा करती है बेलौन वाली सर्व मंगला देवी




Mediabharti