जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

शहर में जुलूस निकालते अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन द्वारा आज शहर में जुलूस निकालकर शहर में हो रहे अपराधों तथा जनपद में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में तथागत बुद्ध से सम्बन्धित स्थानों, बौद्ध बिहारों से अवैध कब्जे हटाकर उनको संरक्षित करके हेरिटेज प्लान में शामिल करने की मांग की गयी। ज्ञान में कहा गया है कि राशन डीलरों की मनमानी, कालाबाजारी रोकी जाये, दोषी डीलरों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। विद्युत विभाग में कनैक्शन के नाम पर वसूली की जा रही है। मनोहरपुरा, अर्जुनपुरा, कठौती कुंआ आदि में मकान गिरने व हजारों जान का खतरा है और अवैध अतिक्रमण जारी है। राजीव गांधी नगर स्थित डाॅ. अम्बेडकर प्रतिमा के पास स्थापित ठैका हटाया जाये। कान्वेंट स्कूलों में गरीब बच्चों का 25 फीसदी कोटा पूरा कराया जाये। लक्ष्मणगढ स्ािित बौद्धटीला को संरक्षित किया जाये। इस दौरान लुकेश कुमार राही, जितेन्द्र सिंह, रामबाबू, बहादुर सिंह, बिजेन्द्र सिंह प्रेमनगर, राहुल कुमार, कृष्णगोपाल कर्दम, भीकम सिंह, हरी ंिसह, कुमार सावला, कत्तेसिंह, राकेश जाटव आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti