जूही चावला करियर में पहली बार करेंगी ये रोल

जूही चावला करियर में पहली बार करेंगी ये रोलबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने अपने करियर में कई प्रकार के रोल अदा किए है। लेकिन पहली बार ये अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर में पहली बार आइटम डांस करने वाली हैं। सही सुना आपने, जूही चावला ने आज तक किसी फिल्म के लिए आइटम डांस नहीं किया था। तब भी नहीं जब वो बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक थीं। लेकिन अब उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म पुष्पक विमान के लिए ये ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। चैनल ई24 की खबर के अनुसार, पहले तो इस ऑफर को सुन कर जूही की प्रतिक्रिया काफी हैरानी वाली थी। वो खुद को इस रोल में इमैजिन ही नहीं कर पा रही थीं। लेकिन फिर उन्हें बताया गया कि ये फिल्म 80-90 के दशक की है। जिसमें एक फिल्म ऐक्ट्रेस को जेल के एनुअल फंक्शन में डांस करते दिखाया जाना है। यानी जूही गाने में भी एक्ट्रेस ही बनेंगी। बस फिर क्या था, जूही मान गईं। वो इस गाने में मोरनी के पंख और कलरफुल ड्रेसेस में दिखेंगी। और अब वो अपने इस लुक से इससे काफी खुश भी हैं।   

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. महाकुंभ में स्वच्छता व पवित्रता है पहली प्राथमिकता

  1. भारत ने बनाई पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवाई

  1. ब्लैक होल में पहली बार दिखी एक छोटी सी वस्तु...!




Mediabharti