टीम हारी तो प्रीति जिंटा ने दी सबके सामने कोच को गालियां

टीम हारी तो प्रीति जिंटा ने दी सबके सामने कोच को गालियांमुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने आईपीएल में अपनी टीम की हार के बाद कोच को गालियां निकाली। गौरतलब है कि सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से था। इस मुकाबले मे किंग्स इलेवन पंजाब को हार का सामना करना पडा था। अपनी टीम को मिली हार से प्रीति जिंटा बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई। सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रिति जिंटा ने अपनी टीम के कोच संजय बांगर को जमकर गालियां दी। सूत्रों के अनुसार मैच खत्म होने के बार प्रिति ने पूरी टीम और स्टाफ के सामने कोच संजय को जमकर लताडा। खबरों की माने तो प्रिति जिंटा को लगता है कि टीम के कोच संजय द्वारा चुने गए बैटिंग ऑर्डर गलत था। प्रिति का मानना है कि इसी वजह से उनकी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई। प्रिति का मानना है कि अक्षर पटेल की जगह फरहान बेहराडियन को बैटिंग के लिए भेजने से उनकी टीम हार गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही प्रिति जिंटा ने शादी रचाई है। फिलहाल वह अपने रिसेप्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं। प्रिति जिंटा का रिसेप्शन 13 मई को मुंबई में हैं। 

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. महिलाओं को निशाना बनाकर गालियां क्यों देते हैं लोग...?

  1. प्रीति जिंटा के भाई ने किया सुसाइड

  1. जानें, सनी को लेकर क्यों उत्साहित है प्रीति




Mediabharti