ट्विटर पर उलझ गए मांजरेकर और सानिया मिर्जा

ट्विटर पर उलझ गए मांजरेकर और सानिया मिर्जानई दिल्ली । भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लगातार 80 हफ्तों तक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन पोजिशन पर रहने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। सानिया ने इस उपलब्धि की जानकारी मंगलवार को ट्विटर के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। इस पर उन्हें खूब बधाइयां मिलीं, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर रंग में भंग डाल दिया। 

 

सानिया ने लिखा कि आज मैंने वल्र्ड नंबर वन खिलाड़ी के रूप में अपने 80 हफ्ते पूरे कर लिए. यह एक शानदार सफर रहा और इससे मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिल रही है। इस पर मांजरेकर ने ट्वीट किया कि कहीं आपका मतलब युगल में नंबर वन होने से तो नहीं है, बधाई। मांजरेकर की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे एकल की तुलना में युगल की उपलब्धि को कितना कम आंकते हैं। सानिया को मांजरेकर की यह बात अखर गई और उन्होंने उनको जवाब देते हुए कहा कि आपको पता होना चाहिए कि मैं अब सिंगल्स नहीं खेलती, वैसे ये कॉमन सेंस की बात है। सानिया ने अपने मैचों की जानकारी से जुड़ा एक लेख भी मांजरेकर को भेजा। इस पर मांजरेकर ने लिखा कि आपने मुझ जैसे कम कॉमन सेंस वाले व्यक्ति को एक अहम जानकारी नहीं दी। मांजरेकर ने सानिया के आर्टिकल वाले ट्वीट का भी जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि हां, लेख में भी डबल्स में नंबर वन खिलाड़ी बताया गया है। मैं भी यही कहना चाहता था और अब मैं ऑफ स्टंप से बाहर जाती सभी गेंदों को छोड़ दूंगा।  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ट्विटर पर भिडे कुमार विश्वास और रिजिजू, जाने क्या-क्या तंज कसा

  1. राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक, किए अश्लील ट्वीट

  1. सानिया - स्ट्राइकोवा ने जीता पेन पेसिफिक ओपन




Mediabharti