डांस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते क्षेत्रीय विघायक राजकुमार रावत,
डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी आभा गर्ग को पुरस्कार देते अग्रवाल समाज सौंख के अध्यक्ष संजय बंसल, साथ में हैं विजेता बालिका के माता-पिता
आभा गर्ग ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
सौंख समाचार। सुपर बाॅयज ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 35 प्रतिभागियो ने डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम देर रात तक चला और कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार रावत ने फीता काटकर किया।
डांस प्रतियोगिता दो राउण्ड में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के मध्य में स्थानीय बच्चो ने स्टंट कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसे देखकर दर्शको ने दांतों तले उंगुली दबा ली। बाद में डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आभा गर्ग, द्वितीय सचिन बंसल व तृतीय स्थान संजय कुमार ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंचासीन अतिथिगणो ने पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की। साइकिल पाकर विजेता बच्चो के चेहरे खिल गये। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, पूर्व चेयरमैन मंनीशंकर बंसल, मास्टर भरत सिंह कुंतल, संजय बंसल, चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव, मास्टर वीरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, महेश अग्रवाल, प्रेमसिंह माहौर, अशोक कुमार, उधम सिंह, सुभाष अग्रवाल, बबलू पिप्पल, गौरी शंकर शर्मा, धर्मराज सिंह, योगेश सिंह, आदि उपस्थित थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...