डेढ़ दर्जन गांवों में पानी को लेकर विधायक प्रदीप माथुर चिंतित

मथुरा। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर ने मथुरा ब्लाॅक के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामों में पानी की समस्या को लेकर विधान सभा में मामला उठाते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है। श्री माथुर का कहना है कि मथुरा ब्लाॅक के महोली, धनगांव, पालीखेड़ा, गणेसरा, मुडैसी, छरौरा, नवादा, नरहौली, अडूकी मोहनपुर, बिर्जापुर, गिरध्रपुर, नौगांव, बाकलपुर, तंतूरा, राजपुर बांगर एवं बाबूगढ़ में पानी की समस्या से ग्रामीण व्यथित हैं। श्री माथुर ने कहा कि इन ग्रामों में खारे पानी तथा आर्सेनिक युक्त पानी की बहुलता के कारण शासन द्वारा पानी की टंकी स्थापित कराकर जलापूर्ति किये जाने की योजना बनाई गई है। इन ग्राम सभाओं में जिन स्थानों पर जल निगम द्वारा 26 लाख रूपये की लागत से पानी की टंकी बनाई गई हैं उनमें से महौली और पालीखेड़ा में अभी तक मीठे पानी के स्थान पर बोरिंग नहीं हुई है। कई गांव में टंकियों को जोडने के लिए डाली जा रही पाइप लाइन मानक अनुरूप नहीं है, कई गांव में पाईप लइन फट रहीं हैं, जिन्हें रोकने के लिए मानक अनुरूप पाइप की फिटिंग किया जाना आवश्यक है। श्री माथुर ने कहा कि कई गांव में बोरिंग फेल हो गई है, जिसका मीठे पानी वाले स्थान पर शीघ्र रीबोरिंग कराते हुए पानी सप्लाई कराई जानी चाहिए।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नरहौली से गायब युवक का सुराग नहीं

  1. निःशक्तों को मुडैसी में किया जागरूक

  1. प्रमुख सचिव अटोरिया ने किया लोहिया ग्राम बाकलपुर का सघन निरीक्षण




Mediabharti