ढाका हमले के मास्टरमाइंड तमीम अहमद सहित 3 आतंकी ढेर

ढाका हमले के मास्टरमाइंड तमीम अहमद सहित 3 आतंकी ढेरढाका । बांग्लादेश में ढाका के कैफे पर हुए हमले का मास्टरमाइंड तमीम अहअहमद चौधरी सहित 3 आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया है। आतंकी हमले की मास्टरमाइंड की स्थानीय पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी और उस पर 17 लाख का इनाम भी था। चौधरी कई आपराधिक मामलों में शामिल था। बांग्लादेश सरकार ने चौधरी के भारत भागने की भी आशंका जाहिर की थी। चौधरी जमातुल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का प्रमुख था। यह संगठन आईएसआईएस के प्रति अपनी निष्ठा जता चुका है। मेजर हक अंसारउल्लाह बांग्ला का नेता है। पहले इस संगठन का नाम अंसार उल बांग्लादेश था और इसके अल-कायदा से संबंध बताये जाते हैं।

 

कब हुआ था आतंकी हमला

गौरतलब है कि राजधानी ढाका के एक कैफे में एक जुलाई को आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी, मरने वालों में ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे। आतंकी हमले में भारतीय लडक़ी तारिषि जैन भी शामिल थी। आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों ने ली थी। वहीं, इस हमले के जवाब में सुरक्षाबलों ने लगभग 10 घंटे चली कार्रवाई में 6 आतंकियों को मार गिराया था और एक को जिंदा पकडा था। पूछताछ में आतंकी ने हमले के मास्टरमाइंड का खुलासा किया था, इसके बाद से ही पुलिस चौधरी की तलाश में जुटी हुई थी।                   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भेड़ियों के हमले से निजात पाने के लिए उन्हें 'समझना' जरूरी

  1. लोक सभा में फखरुद्दीन अली अहमद ने जब खुद ही खोली अपनी 'पोल'...

  1. लोक सभा में फखरुद्दीन अली अहमद ने यूं खोली अपनी पोल




Mediabharti