लोक सभा में फखरुद्दीन अली अहमद ने जब खुद ही खोली अपनी 'पोल'...


लोक सभा में नियमित बहस चल रही थी और विपक्ष के सदस्यों द्वारा तत्कालीन कांग्रेस नेता और मंत्री फखरुद्दीन अली अहमद से कई जायज सवालों के साथ-साथ कुछ बेतुके सवाल भी पूछे जा रहे थे। अचानक उनमें से एक सवाल यह भी उछला कि क्या यह सच है कि अहमद ने एक सोलह साल की लड़की से विवाह किया है?

अहमद जवाब देने के लिए खड़े हुए और उन्होंने स्वीकार किया कि यह पूरी तरह सच है कि उन्होंने एक सोलह साल की लड़की से विवाह किया है। उनके मुंह से इतना निकलना था कि क्या कांग्रेसी और क्या विरोधी, सभी सदस्य सकते में आ गए और एक दूसरे का मुंह देखने लग गए।

तभी, उन्होंने धीरे से कहा, लेकिन चालीस साल पहले। बस फिर क्या था, सदन ठहाकों से गूंज उठा।



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. हर '20 मिनट' की चीख और ‘अस्सी’ का सवाल...!

  1. मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!




Mediabharti