जामा मस्जिद ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग
नमाज के बाद सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा एवं ठाकुर चन्दन सिंह एवं विधायक पूरन प्रकाश नमाजियों को मुबारकबाद देते हुए
मथुरा। आज ईद-उल-फितर की नमाज देश की खुशहाली और तरक्की की दुआओं के साथ अपूर्व उल्लास और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां देने के साथ संपन्न हुयी। सुबह से ही आज डीगगेट स्थित ईदगाह पर नमाजियों का आना जारी था। जनपदभर से नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधु छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर रंग बिरंगी टोपियां धारण कर ईदगाह की ओर पंहुच रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा ईद के मौके पर जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी वहीं साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डीगगेट चैकी पर जमे रहे। नगर पालिका की चेयरमैन सफाई व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए वहां मौजूद थीं। जैसे ही ईदगाह के प्रधान मुफ्ती लुत्फुल्ला खां ने माइक पर ऐलान किया, सभी नमाजी नमाज के लिए तैयार हो गये।
मुस्लिम भाईयों ने आज के दिन देश की खुशहाली की अल्लाह से कामना की। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देने का मौका शुरू हुआ। जनपद के राजनैतिक दलों के नेता सुबह से ही आज ईदगाह के आसपास मंडराते नजर आये। मुस्लिम भाईयों को बधाई देने और सियासती माहौल बरकरार रखने के लिए ये नेता मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर बधाई देते नजर आये। आज ईद के मौके पर प्रशासन द्वारा चारों ओर से ईदगाह के आसपास वाले रास्ते बंद कर दिये थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाये। ईद के मौके पर आज मुस्लिम भाईयों को बधाई देने वालों में मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर, बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश प्रदीप माथुर, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, योगेश द्विवेदी, आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, यूनिस गाजी, सपा नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्यामसंुदर उपाध्याय, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, तनवीर अहमद, प्रहलाद यादव, रामबाबू पंडा, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शैलेष पांडे, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कोतवाली चन्द्रभान सिंह, एसओ गोविन्द नगर हरीश वर्धन सिंह आदि मौजूद थे।
देहातों में भी धूमधाम से मनाई ईद
मथुरा। आज जनपदभर में ईद का त्यौहार अपूर्व उल्लास के साथ मुस्लिम भाईयों द्वारा मनाया गया। इस मुबारक मौके पर हिंदू भाईयों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर आज ईद की नमाज शांति-सदभाव और देश की खुशहाली की दुआओं के साथ मनायी गयी। ईदगाह पर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग इकटठे होने लगे। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने वालों में कांग्रेस के नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह, सपा विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार, बाबूलाल विद्यालय के प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा सहित गोवर्धन नगर पंचायत के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी। मुस्लिम समाज इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद था। हमारे वृन्दावन प्रतिनिधि ने बताया कि वृन्दावन में ईद की नमाज पूरे सदभाव के साथ संपन्न हुयी। बहुजन समाज पार्टी की नेता योगेश द्विवेदी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इस मौके पर मौजूद रहे। वहीं महावन, नौहझील, सुरीर, मांट, राया, क्षेत्र में भी ईद की नमाज शांतिप्रिय ढंग से संपन्न होने की खबर है।
छाता में ईद की नमाज शांति पूर्वक समपन्न
मथुरा। शनिवार को सुबह 9 बजे ईदगाह पर छाता नगर एवं देहात के मुसलिम एकत्रित हुये जिसमे बडी संख्या में बुर्जोग एवं बच्चे व युवाओ ने ईदउल फितर की नमाज अता की। हाजी फजरूददीन ने सभी को नमाज अता करायी और अमन चेन की दुआ मांगी। इस मौके पर चेयरमेन प्रतिनिधि एवं चेयरमेन संघ के जिला महासचिव चैधरी जगपाल सिंह, तहसीलदार राजितराम यादव, नायव तहसीलदार जयप्रकाश, कानूनगो कालीचरन, ईओ अशोक गोयल, पूर्व चेयरमेन राजपाल सिंह, डालचन्द शर्मा, बादशाह खान, सब्बीर खान, तनवीर आलम , सलीम पठान, आसिफ कुरैशी, युशूफ कुरैशी, नबाव, लोकमंणी कांत जादौन, बोबी भइया, प्रेमपाल सिंह, हरिओम सिंह , औसाफ कुरैशी, गुडडन, कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र दीखित , हरवेन्द्र मिश्रा, प्रताप सिंह ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद नगर में विधायक ठा. तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायन, कांग्रेस नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह, उमेश पंडित ने मुसलिमो के घर जाकर ईद की गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके अलावा दौताना नौगांव अहुुरी आदि गांव में भी ईद शांति से मनाई गयी।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान