तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस करेगी आज प्रदर्शन

होलीगेट चैराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आहूत बैठक के दौरान कांग्रेसीजन अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव नसीब सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए 

 

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर आज बुधवार जिला स्तर पर किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ और वायदा निभाओ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 

आज बुधवार शहर के होलीगेट चैराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव नसीब सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल जो आगरा मण्डल प्रभारी हैं, ने आज मंगलवार जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुयी कहीं। राष्ट्रीय महासचिव नसीब सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। भूमि अधिग्रहण बिल जो किसानों के हित में नहंी है, उसे केन्द्र सरकार ला रही है जिससे किसानों का दोहन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता किसानांे के दोहन को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मिटाओ की बात कही थी लेकिन भ्रष्टाचार पूरी तरह से बना हुआ है। सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में नाकामयाब साबित हुयी है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जनता से वायदे किये थे उन वायदों को वह अभी तक पूरा नहीं कर पाये हैं। भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं है। इससे किसानों का शोषण होगा। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया, रणवीर पाण्डव, मलिक अरोड़ा, ब्रजमोहन वाल्मीकि, रमेश दत्त शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, रमेश पंडित, मनोज गौड़, मास्टर प्रताप सिंह, महीपाल शर्मा, मानपाल शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, कुश कुमार, पूरन सिंह, प्रकाश भण्डारी आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti