नई दिल्ली । न्यूजीलैंड और भारत के बीच 22 सितंबर से तीन मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहले टेस्ट का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के मुताबिक टेस्ट कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के पास ये एक सुनहरा मौका है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को जीत के लिए पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल पिच की जरूरत नहीं है क्योंकि लंबे समय से चली आ रही इस रणनीति का टीम को नुकसान होना शुरू हो गया है। हरभजन ने कहा कि पिछले चार से पांच साल में पिछले टीम प्रबंधन ने ऐसी पिचों को प्राथमिकता दी जहां टेस्ट मैच तीन दिन के भीतर खत्म हो जाए. लेकिन मेरा मानना है कि अनिल भाई और विराट दोनों सकारात्मक लोग हैं जो अच्छी टेस्ट पिचों पर खेलना पसंद करेंगे जहां नतीजे चौथे दिन शाम या पांचवें दिन लंच के बाद आए। हमें इसकी बड़ी तस्वीर की ओर देखना चाहिएस क्या ढाई या तीन दिन के भीतर जीतने से हमें कुछ हासिल हो रहा है। क्या हम अपने बल्लेबाजों के प्रति ठीक थे जिन्हें पिछली घरेलू सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीकी स्पिनरों के खिलाफ जूझना पड़ा था। हम इसे टेस्ट क्रिकेट क्यों कहते हैं क्योंकि यह पहले दिन से लेकर पांचवें दिन तक प्रत्येक स्तर पर आपके कौशल की परीक्षा लेता है। इससे हर खिलाड़ी को इस स्तर पर सफल होने का उचित मौका मिलना चाहिए। कोटला में अंतिम टेस्ट को छोड़ दिया जाए, जहां अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और विराट ने भी रन बनाए, तो हमारे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मैं आपको बता सकता हूं कि अगर हम पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल पिचों के साथ जुड़े रहे तो इसका खमियाजा हमें भी उठाना पड़ सकता है जैसा नागपुर में टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान हुआ। सेंटनेर और ईश सोढ़ी प्रभावी साबित हो सकते हैं। हरभजन ने कहा कि ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों को पारी में पर्याप्त ओवर फेंकने को मिलने चाहिए। लोग ईशांत की आलोचना करते हैं कि उन्होंने 69 टेस्ट खेले हैं और बमुश्किल 200 से अधिक विकेट हासिल कर पाए हैं, लेकिन किसी ने देखा कि ईशांत ने भारत में कितने ओवर फेंके। ईशांत ने अधिक गेंदबाजी इसलिए नहीं की क्योंकि इस तरह के विकेट थे जहां आपको पहले घंटे में ही स्पिनर की जरूरत थी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
भारतीय विमानन कंपनियों ने कहा- हमें नहीं उडऩा पाकिस्तानी आसमान में
मुबारका ! डैडी बन गए भज्जी
यमुना मिशन के सौर ऊर्जा प्लांट पर उंगली उठाना गलत