दाऊजी मंदिर में आयोजित हुआ छप्पन भोग

दाऊजी मंदिर में आयोजित हुआ छप्पन भोगरात्रि बेला में आयोजित भजन संध्या में भाव विभोर हुए भक्त

मथुरा। होलीगेट स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर पर बल्देव छठ के उपलक्ष्य में भव्य अभिषेक, विशाल छप्पन भोग और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान दाऊ महाराज का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। सुबह की बेला मैं दाऊजी महाराज का मक्खन, मिश्री, दूध, दही, शहद, इत्र आदि से सेवायत राजू पंडित के निर्देशन मैं मंगलाभिषेक किया गया और वहां उपस्थित भक्तों को चिंन्नामृत बांटा गया। शाम की बेला में दाऊजी महाराज का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग अर्पित किए गए। दाऊजी महाराज के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सायंकाल को मुन्ना ब्रजवासी द्वारा की गई भजन संध्या में प्रभु महिमा में गाये भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये और अपने आप को थिरकने से नहीं रोक सके। रात्रि बेला में दाऊजी महाराज की महा आरती की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, समाजसेवी पं.देवेन्द्र कुमार गौतम गुड्डू भइया, विधायक राजकुमार रावत, बसपा नेता इंजी.राजकुमार शर्मा, बॉबी शर्मा डेरी वाले, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा पिपरौनिया, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पंकज पंडित, योगेन्द्र पंडित, कान्हा शर्मा, लकी शर्मा, मोनी शर्मा, पंकज शर्मा, शालू शर्मा, माधव शर्मा, वंश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लगता है मदिरा का भोग

  1. पहलगाम में हो भव्य मां सिंदूरी मंदिर का निर्माण




Mediabharti