दुर्घटना में दो छात्रों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया पथराव

दुर्घटना में दो छात्रों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया पथरावमथुरा। थाना बलदेव के अवैरनी चौराहे पर आज दोपहर तेजगति से आती एक कार द्वारा बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार देने से दोनों की मौत हो गयी। बताया गया कि कार का चालक काफी तेजी से गाड़ी चला रहा था। उसने पीछे से आकर दोनों सवारों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया तथा पुलिस के पहुंचने पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक उपनिरीक्षक के घायल होने की खबर है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम महावन ने ग्रामीणों की लिखित तहरीर ले, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाने के आश्वासन के साथ ही ग्रामीणों ने जाम खोला तथा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव के दघैंटा नगरिया निवासी 20 वर्षीय रिंकू पुत्र मान सिंह आज शुक्रवार बाइक से अपने दोस्त 18 वर्षीय मनीष सिकरवार पुत्र महावीर सिकरवार निवासी हथकौली थाना बलदेव के साथ स्कूल से घर वापिस आ रहा था। यह दोनों ही दोस्त बलदेव पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। जैसे ही यह दोनों थाना बल्देव अंतर्गत अवैरनी के डाक बंगले के पास पहुंचे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनें दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौका पाकर आरोपी वाहन चालक भागने में सफल रहा। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतकों के पास मिले आईडी कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई, जिस पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, तो परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के काफी देर बाद तक पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने हंगामा करते हुए अवैरनी चौराहे पर जाम लगा दिया। दोनों छात्रों की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पर थाना बलदेव से एक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंच गया। लेकिन भीड़ ने उसे अपने कोप का भाजन बना लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची अन्य थाना की पुलिस ने घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल उपचार के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंच एसडीएम महावन ने ग्रामीणों को समझाया तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन तथा आर्थिक सहायता दिए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया तथा बलदेव पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बाइक सवार की दुर्घटना में मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

  1. दुर्घटना में मौत पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट

  1. दुर्घटना में मजदूर की मौत




Mediabharti