मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने महर्षि दयानन्द जिला अस्पताल का निरीक्षण किया एवं दुष्कर्म पीडि़त लड़की का हाल जाना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की। डाॅ. अग्रवाल ने एक राजनीति दल के सदस्यों द्वारा सीएमएस से किये गये दुव्र्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यह उचित नहीं है एवम राजनीति दलों की गरिमा के विपरीत है। डाॅ. अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुरोध पर पीडि़त बालिका की प्लास्टिक सर्जरी कराने एवं समस्त खर्चा उठाने का आश्वासन दिया। सपा पिछड़ा वर्ग के सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर स्टाफ की कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान नगर महासचिव अरूण दीक्षित, भगवती चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, नीटू शर्मा, रूपकिशोर यादव, मौ. जाहिद, योगेश शर्मा, छैलबिहारी त्रिपाठी, किशोरी श्याम जादौन, अभिषेक पिंटू, गोविन्द शर्मा, मनमोहन गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, राजीव जौहरी, जितेन्द्र सेंगर, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...
सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर