देवरिया में राहुल की खाट पंचायत खत्म होते ही मच गई ‘खटिया लूट’

देवरिया में राहुल की खाट पंचायत खत्म होते ही मच गई ‘खटिया लूट’देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रुद्रपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को की ‘खाट सभा’ की। इस पंचायत के खत्म होते ही लोग बैठने के लिए लाई खटिया लेकर चलते बने। टीवी चैनलों में दिखाई गई तस्वीरों में लोग खाट लेकर जाते हुए और कुछ लोग खाट के लिए छीना-झपटी करते हुए दिखाई दिए।

लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले देवरिया में ‘खाट सभा’ का आयोजन किया था। इससे पहले राहुल ने किसान यात्रा की शुरूआत की। राहुल ने कहा कि उन्होंने सरकार पर दबाव डालने के लिए 2500 किमी लंबी यह यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वह किसानों के दुख-दर्द और समस्याएं सुनेंगे और किसानों की बातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे।

इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया था जबकि मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों का कर्ज माफ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार किसानों को भूल गई है। उन्होंने कहा कि आज किसानों की हालत खराब है और किसान खेती-बाड़ी के साथ साथ मजदूरी करने को मजबूर हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज एक किसान जितना पैसा खेत में डालता है, उतना पैसा उस खेत से निकलता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मजदूरों के लिए एक तरफ जहां मनरेगा जैसी योजना चलाई तो दूसरी ओर किसानों के कर्ज माफ किए।

राहुल ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाती रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज तो माफ कर रही है, लेकिन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। राहुल ने कहा कि देश के किसानों और मजदूरों का दुख कांग्रेस का दुख है।

साभार-khaskhabar.com

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. कांग्रेस-सपा गठबंधन का ऐलान जल्द, अखिलेश-राहुल शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

  1. लौटे राहुल, रणनीति बनाने में जुटे, अखिलेश से होगी मुलाकात!




Mediabharti