देश-विदेश के आने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा स्टेशन पर जल्द मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएंः मनोज सिन्हा

 रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं साथ हैं भाजपा की नगरपालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं अन्य

मथुरा-वृंदावन के बीच बंद पड़ी रेलबस सेवा भी जल्द होगी शुरु

मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच महीनों से बन्द पड़ी रेलबस सेवा बेहतर सुधार के साथ जल्द ही शुरु हो जाएगी साथ ही मथुरा-पलवल के बीच भी टैल्गो ट्रेन का ट्रायल भी शीघ्र होगा। धार्मिक महत्व वाले मथुरा में रेल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा यह बात रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कही। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के तौरपर विकसित किये जाने वाले स्टेशनों में शामिल मथुरा जंक्शन पर एस्केलेटर सुविधा का उद्घाटन करने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को मथुरा आए। यहां आए रेल राज्यमंत्री श्री सिन्हा ने सबसे पहले वृंदावन पहुॅचकर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनकर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मथुरा जक्शन पहुॅचे। जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक पर तैयार की गई स्वचालित सीढ़ियों का उन्हौने उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने रेल सेवाओं में सुधार के साथ-साथ मथुरा जंक्शन पर सेवाओं के विस्तार के बारे में भी वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी। उन्हौने जल्द ही मथुरा स्टेशन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने की बात कही। बृज के धार्मिक महत्व और यहाँ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर रेल राज्यमंत्री ने मथुरा और वृंदावन के बीच बंद रेल सेवा को जल्द बहाल करने की बात कही। साथ ही मथुरा-पलवल के बीच 12 जून से हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो का ट्रायल शुरू करने की जानकारी भी दी । 2020 तक ऑन डिमांड रिजर्वेशन के साथ-साथ गुड्स ट्रेन को भी पैसेंजर ट्रेन की तरह समय से चलाये जाने की बात कही । इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रेल राज्य मंत्री ने पत्रकारों के यूपी सीएम पद की दावेदारी की रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वो किसी रेस में शामिल नहीं है। उन्हौने खुद को यूपी सीएम की दावेदारी से अलग बताया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti