नटवर नगर का ट्रांसफार्मर हटवाया जाये

नटवर नगर के वाशिन्दें ट्रांसफार्मर हटावाए जाने को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन एवं मांग करते हुए 

मथुरा। नटवर नगर के वाशिंदों ने आज डीएम कार्यालय पर पंहुचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नटरवर नगर क्षेत्र सी ब्लाक मेन गली के मोड़ से ट्रांसफार्मर हटवाकर दूसर जगह लगवाया जाये। कहना है कि सड़क की चैड़ाई मात्र 18 से 20 फीट है जिसमें गहरे नाले का निर्माण किये जाने से चैड़ाई घटकर 10 से 12 फीट हो गयी है जिससे रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है। जिस चैराहे पर ट्रांसफार्मर स्थापित है उससे संपूर्ण नटवर नगर कालोनी व मोतीकुंज के लिए रास्ता है। पूरी कालोनी के लोगों को यातायात में भारी परेशानी होती है। ट्रांसफार्मर के पास तीन विद्यालय हैं। छोटे-छोटे बच्चों का विद्युत करंट से खतरा है। बच्चों का निकलने का रास्ता भी वहीं है। कालोनीवासियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए पूर्व में प्रार्थनापत्र दिया गया था और विद्युत अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर हटवाने के आदेश भी दिये थे लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं हटवाया गया है। इस दौरान योगेश पचैरी, पवन कुमार, कन्हैया सैनी, रामभरोसी सैनी, राजेश, उदयवीर सिंह, मनोज, मोहन सैनी, रामचन्द्र बृजवासी, सोनू सैनी, सुरेश आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti