नाली के विवाद को लेकर चली गोलियां

नाली के विवाद को लेकर चली गोलियांमथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के निकटवर्ती गांव नीमगांव में खेत की नाली के विवाद को लेकर आज सोमवार दो पक्षों में जमकर लाठी, डण्डा और गोलियां चलीं जिसमें लगभग नौ लोग दोनों पक्ष से घायल हुये हैं। इनमें एक बारह वर्षीय लड़की भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय डूंगर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह को आगरा रैफर किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार डूंगर सिंह और उपेन्द्र पुत्र रमेश के दो पक्षों में लंबे समय से ख्ेात की नाली का विवाद चल रहा था। आज इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। नीमगांव में दोनों पक्षों में जमकर गोलियां, लाठी, फरसे चले जिसमें नौ लोग घायल हुये हैं। इनमें डूंगर सिंह की दशा गंभीर है। अन्य घायलों में पुष्पा पत्नी रामसिंह को गोली लगी है जबकि चैहल सिंह पुत्र शिवचरन के छर्रे लगे हैं। विष्णु पुत्र रामसिंह, बंशी पुत्र श्यामो, श्यामो पत्नी पीताम्बर, राजेन्द्र पुत्र बच्चू, रमेश पुत्र सुरजी के फरसा, लाठी और छर्रे लगे हैं। जबकि बारह वर्षीय ब्रजेन्द्र की लड़की को भी छर्रे लगे हैं। दोपहर बारह बजे यह घटना हुयी जिससे पूरे नीमगांव में लोग दहल गये। गोलियां चलने और फरसे, बल्लम से लोग रक्तरंजित हो गये। घायलों को चिकित्सा हेतु रैफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची है। बाद में कार्यवाही करते हुये पुलिस ने रमेश पुत्र सुरजी, राजवीर पुत्र सुरजी और कन्हैया, कालू, किशनो पुत्रगण रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब तिरंगा फहराने पर अंग्रेजी अफसरों ने चलवा दी अंधाधुंध गोलियां...

  1. गर्भावस्था में कभी भी एक साथ न खाएं आयरन और कैल्शियम की गोलियां

  1. पालिकाध्यक्षा ने नाली व इंटरलाॅकिंग निर्माण का किया शुभारंभ




Mediabharti