डीएम कार्यालय पर डेरा डाले हुए शिक्षामित्र
मथुरा। शासन द्वारा शिक्षा मित्रों को समायोंजन कर नियुक्त पत्र देने के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग ने पद रिक्त नहीं होने का वहाना कर कुछ शिक्षा मित्रों को नियुक्त पत्र जारी कर दिये गये लेकिन करीब चार सैकड़ा शिक्षा मित्रों को नियुक्त पत्र जारी नहीं होने पर, तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार बार आश्वासन देने के बाद भी नियुक्त पत्र नहीं मिलनें से परेशान शिक्षा मित्रों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डेरा डाल दिया। शिक्षा मित्रों का कहना है कि अब वह बिना नियुक्त पत्र लिया बिना यहाॅ से जाने वाले नहीं हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ मथुरा के जिलाध्यक्ष खेम सिंह चैधरी, महामंत्री मुशिंफ अली, उपाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया, सतेन्द्र सिंह ने कहा कि अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक सात सदस्यी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें उक्त कमेटी द्वारा समायोजन के सम्बन्ध में 13 मई को निर्णय लिया जाना था परन्तु 15 मई तक शिक्षा मित्रों के समायोजन के सम्बन्ध में कोई निर्णय उक्त कमेटी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं। अतः उन्होंने कहा कि अब वह यहाॅ से हटनें वाले नहीं है। इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने अधिकारियों की बुद्वि शुद्वि के लिए वहीं पर हवन यज्ञ किया तथा अधिकारियों से यथाशीघ्र नियुक्त पत्र देने की माॅग की। इस अवसर पर संजय सिसोदिया, सुमन लता शर्मा, रवना सिंह, कुसुम लता, संगीता, गोपी चन्द्र सैनी, पंकज निषाद, प्रीति बंसल, सुमन शर्मा, राज कुमार चैधरी आदि मौजूद थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
गोपेश्वर महादेव में गोपी के रूप में विराजमान हैं भगवान शिव
इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार