निरंकारी भक्तों ने चमकाया मथुरा रेलवे जंक्शन

 रेल राज्य मंत्री से मुलाकात करते संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्थानीय प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण  आगरा डिविजन के डीआरएम निरंकारी भक्तों से हुए प्रभावित

मथुरा। निरंकारी भक्तों ने एसी कूलर की ठंडक को भुलाकर, गर्मी की परवाह किए बगैर , स्वच्छता के दिवानों ने रेलवे स्टेशन को चमकाने की खातिर अपना पसीना बहाया, यह दृश्य जहां हर किसी को भाया वहीं आगरा डिविजन के डीआरएम प्रभाष कुमार भी खासे प्रभावित हुए। इस अवसर पर रेलवे के आगरा डिविजन के डीआरएम प्रभाष कुमार ने मथुरा जंक्शन आकर निरंकारी भक्तों का उत्साहवर्धन किया, वह संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन के सफाई अभियान से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि एक वह लोग होते है तो वेतन पर काम करते है, लेकिन निरंकारी भक्त लगातार हर माह निस्वार्थ भाव से समर्पित हो, दिखावे से परे रेलवे स्टेशनों की सफाई कर रहे हैं। निरंकारी भक्तों का स्वच्छता के प्रति प्रेम सराहनीय हैं। डीआरएम प्रभाष कुमार ने कहा कि जहां सफाई होती है, वहां लोग सफाई का ध्यान रखते है, वहीं जहां गंद्गी होती है, वहां लोग और ज्यादा गंद्गी फैलाते है। संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन का ‘‘सफाई अभियान‘‘ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में ‘‘मील का पत्थर‘‘ साबित होगा। जो स्थान पहले गंदा दिखता था, निरंकारी भक्तों के प्रयास से वहां अब सुधार हो रहा है। उन्होंने निरंकारी भक्तों से प्रेरणा लेकर अन्य संस्थाओं को भी स्वच्छता के अभियान में आगे आने की अपील की।  निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता बाहरी हो या आन्तरिक दोनो जरूरी है । निरंकारी बाबा जी ने जहां ब्रह्मज्ञान द्वारा आन्तरिक विकारों का प्रदूषण दूर किया, वहीं पिछले दो दशक से सफाई अभियान चला कर बाहरी प्रदूषण से बचाने का भी अभियान चलाया।  सफाई अभियान में भगवती प्रसाद, विनोद अरोड़ा, मोहनसिंह, अशोक दयालु, जितेन्द्र सिंह, एसकेघ् रावत, बच्चन सिंह, सुन्दर लाल, भरत, अशोक अरोड़ा, लोहरे सिंह, मुन्नालाल, रामबाबू, राधाचरण, अशोक ओबराय, जगदीश सहगल, रूचि मनोहर गिदवानी, शशी अरोड़ा, उर्वशी त्रिपाठी,  आदि का सहयोग रहा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login