नोटबंदी : राहुल ने कहा- मैं बोलूंगा तो संसद में बैठ नहीं पाएंगे मोदी

नोटबंदी : राहुल ने कहा- मैं बोलूंगा तो संसद में बैठ नहीं पाएंगे मोदीनई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि पीएम लोकसभा में आने से डरते हैं वैसे पूरे देश में लंबा चौड़ा भाषण दे रहे हैं। मैं पिछले एक महीने से बहस के लिए तैयार हूं लेकिन सरकार इससे भाग रही है। मैं सिर्फ गरीबों को सच्चाई से रूबरू कराना चाहता हूं। इसके साथ ही राहुल ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। राहुल ने साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर मैं बोलूंगा तो पीएम संसद में बैठ नहीं पाएंगे। 

 

जैसा कि आपको पता है नोटबंदी के मामले को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। बार बार र्कायवाही स्थगित हो रही है। शुक्रवार को संसद की कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई और विपक्षी दलों ने फिर सदन चलने नहीं दिया। राहुल ने नोटबंदी को एक बेकार फैसला बताया और कहा कि केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये फैसला लिया गया।

 

वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने राज्यसभा में नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है नहीं तो देश के किसानों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वहीं राज्यसभा में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि ये देशद्रोही निर्णय है। ये फैसला भारत के अन्नदाता किसान को तबाह कर रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login