मथुरा। वृंदावन कोतवाली के छटीकरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की नामजद द्वारा जहर देकर हत्या करने का मामला कोतवाली पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया है। पीड़ित यशपाल पुत्र स्व. रामशरण निवासी छटीकरा ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह छटीकरा का निवासी है, पड़ौस में ही नीरज पत्नी मोहन लाल रहते हैं। इनके घर राजेश पुत्र नेकराम निवासी बहद थाना मांट का आना-जाना था, काफी समय से राजेश मेरी पत्नी को परेशान करता था। गत दो-तीन नवम्बर को रात्रि में राजेश मेरी पत्नी भारती (रानी) को बहला फुसलाकर ले गया। जिसको कई लोगों ने देखा, सुबह अगले दिन यह जानकारी मुझे मिली। मैं दोनों की तलाश में था, मेरे मोबाइल पर 4 नवम्बर को आगरा पुलिस का फोन आया कि रानी उर्फ भारती एसएन मेडीकल कालेज आगरा जहर खाने के कारण मृतावस्था में मोरचरी में है। यशपाल ने आरोप लगाया है कि राजेश उसे भगा ले गया है और जहर देकर उसकी हत्या कर दी है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।






Related Items
दहेज हत्या निजी त्रासदी नहीं, खुला सामाजिक जुर्म है...
सुकरात और उनकी पत्नी का ‘प्रेम’
हत्या की रिपोर्ट