
बृज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
उपजा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मुख्यमंत्री अखिलेश सपा सुप्रीमों के नक्शे कदम पर: शिवपाल सिंह यादव
मथुरा। बृज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय से शिष्टाचार मुलाकात की और एक ज्ञापन देकर प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़नात्मक कार्यवाही रोकने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने भरोसा दिया कि किसी भी जिले में पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा और पत्रकारों द्वारा ज्ञापन में दी गई मांगों पर सरकार से समाधान कराया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, मोहनश्याम शर्मा, परवेज अहमद, सुरेश सैनी, संजय शर्मा, विनीत गुप्ता आदि प्रमुख थे। ज्ञापन में जिलों में मान्यता समिति गठित करने, तहसील व नगर क्षेत्रों में पत्रकारों के मान्यता कार्ड जारी करने एवं सरकार की सुविधाएं दिलाने की मांग की थी। साथ ही हर जिले में अपराधी, माफिया के अलावा पुलिस और प्रषासनिक स्तर पर प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों पर आये दिन हो रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही रोकने की मांग भी की गई थी।
लखनऊ में उपजा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें उपजा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि प्रदेश काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार अपने नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर आगे बढ रही है। सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कभी किसी पत्रकार को निराश नही किया। पत्रकारों की समस्याओं का निदान करने के लिये मुुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दृष्टि भी अपने मुखिया मुलायम सिंह की तरह है। पत्रकारों के प्रति सरकार का दृष्टिकोण मुलायम सिंह से विरासत में मिला है यह सरकार विरासत को सहेजने का काम करेगी, अतः पत्रकारों के आवास की समस्या का हल निकाला जाएगा, पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने तथा वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने के लिए सरकार कदम उठायगी।
श्री यादव ने स्थानीय उद्यान निदेशालय सभागार में यू0पी0जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नव-निर्वाचित प्रान्तीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुुुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किये। मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सम्बन्ध मीडिया से बहुत ही मधुर हैं,ऐसे सम्बन्ध अन्य किसी राजनीतिक दल के मीडिया से नही हैं। उन्होने कहा कि पत्रकार समाज निर्माण केेेे काम में व्यस्त रहता है,पत्रकार किसी सम्पन्न परिवार से भी नही आता, अतः उसकी समस्याओं का निदान करनेेे में समाजवादी पार्टी की सरकार हरसम्मव प्रयास करेगी।
मुुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार आलोक रंजन ने सरकार की नीतियो को जनता तक पहुचाने के लिए मीडिया के योगदान की सराहना की तथा कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करायेगे तथा समस्याओं का हल निकाला जाएगा।
विशिष्ट अतिथि गाम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्ची तस्बीर को पेश करते हैं तभी सरकार अपने कार्यो में सुुुधार कर नई योजनांए बनाती है। लोकतन्त्र की मजबूती के लिए पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा की उन्होने कहा कि पत्रकारों की सभी समस्याओं का सरकार प्राथमिकता के तौर पर समाधान करेगी। वहीं परिवार कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार रविदास मेहरोेत्रा ने आपातकाल की चर्चा की और लोकतन्त्र बहाली के लिए पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि पत्रकारों सेेेे ही लोकतन्त्र जिंदा है। रविदास मेहरोेेत्रा ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने ,वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने व पत्रकारों को सरकारी आवास की समस्याओं के निदान की वकालत की और कहा कि इसके लिए सरकार पहल करेगी।
यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नव-निर्वाचित प्रान्तीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, महासचिव रमेश चन्द जैैैैन व कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट आदि सभी पदाधिकारियों तथा 17 कार्यकारिणी सदस्यों को मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शपथ दिलाई। समारोह में एन0यू0जे0(इण्डिया) के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित, उप्र राज्यस्तरीय मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उपजा मार्गदर्शक मंडल के वीर विक्रम बहादुर मिश्र, वीरेन्द्र सक्सेेेेेना, प्रमोद गोस्वामी तथा अजय कुमार, अशोक अग्निहोत्री, पवन सक्सैना, अशोक नवरत्न, विवेक जैन, दीपक, मोहनश्याम शर्मा, परवेज अहमद, सुरेश सैनी, संजय शर्मा, विनीत गुप्ता सहित प्रदेश के जिलों से आये सैकडो पत्रकार गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनीता सहगल वसुन्धरा ने किया।






Related Items
लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान
लखनऊ में होगी सहकार भारती की प्रांतीय बैठक
अनिल माधव दवे : एक ऐसे मंत्री जिन्हें थी पर्यावरण की गहरी समझ