पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाक पर बोला करारा हमला

पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाक पर बोला करारा हमलागोवा । ब्रिक्स सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को नाम लिए बगैर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हुए कहा,हमारी समृद्धि के लिए आतंकवाद सबसे गंभीर खतरा है। विडंबना यह है कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद की जन्मभूमि है। प्रधानमंत्री ने कहा, ब्रिक्स देशों को चाहिए कि ये आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। आतंकी मानसिकता सरेआम दावा करती है कि राजनीतिक फायदों के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल जायज है। आज बढ़ता आतंकवाद मिडिल ईस्ट, वेस्ट एशिया यूरोप और साउथ एशिया के लिए बड़ा खतरा है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर के टेरर माड्यूल्स इस देश से संचालित होते हैं। यह देश न सिर्फ आतंकियों को पनाह देता है बल्कि आतंकी मानसिकता भी पालता है। इससे पहले रक्षा संबंध को मजबूत करते हुए भारत और रूस ने करीब 43,000 करोड़ रुपये की लागत के तीन बड़े रक्षा सौदों पर शनिवार को सहमति के साथ हस्ताक्षर किए। इसमें सर्वाधिक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की खरीद शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद इन रक्षा सौदों के बारे में फैसले किए गए। दोनों नेताओं ने रक्षा सहित कई क्षेत्रों पर भी बातचीत की। अमेरिका और यूरोप के साथ भारत के बढ़ते रक्षा संबंधों के बीच मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रूस भारत का बड़ा रक्षा और सामरिक साझेदार बना रहेगा।                      

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…

  1. मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!




Mediabharti