पुलिस ने अन्तापाडा से पकड़े पांच सटोरिये

मीडिया को जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार हिस्ट्री शीटर भोलू भागने में रहा सफल

मथुरा। सट्टा जुआ वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। शहर के अन्तापाडा क्षेत्र में एक हिस्टीसीटर द्वारा अपने घर में नाल पर चलाये जा रहे जुए सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि हिस्टीशीटर बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकडे़ गये जुआरी सटोरियों से 278070 रुपये नकदी नो मौबाइल फोन सटटा पर्ची आदि बरामद की है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस ने बीतीरात इंसपेक्टर कोतवाली संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अन्तापाडा स्थित भोलू उर्फ संजीव यादव पुत्र मोहनलाल के घर पर छापा मारकर मनीष पुत्र विष्णु निवासी बहादुर पुरा भारत पुत्र बिहारी शरण निवासी रोटी गोदाम पवन कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह मोहल्ला पठार थाना व जिला अशोक नगर मध्य प्रदेश राजू पुत्र सुलतान निवासी ग्राम तालसिमरिया थाना व जिला डबरा कान्हा पुत्र नेमीचन्द्र निवासी अन्तापाडा को गिरफ्तार कर दो लाख अठहत्तर हजार सत्तर रुपये नकदी नौ मौबाइल विभिन्न कम्पनियों के पुराने तीन नोट बुक सटटा पर्ची पचास कार्ड पप्पू प्लेइंग पिक्चर चिट लगी हुई तीन बाॅल पेन बरामद किये है। एसएसपी ने बताया कि मौके से भोलू उर्फ संजीव यादव पुत्र मोहन लाल मौके से भागने में सफल रहा यह हिस्ट्री शीटर बदमाश है और इसने अपने घर के चारों ओर सीसी टीवी केमरे लगा रखे हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti