छाता में पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को सपा में सदस्यता ग्रहण कराते जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा आदि
मथुरा। सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने छाता के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह को उनके छाता निवास पर पहुंच कर पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व चेयरमेन के सपा में शामिल होने से छाता विधान सभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी और आगामी 2017 के विधान सभा चुनावो में जीत कर जिले में परचम फैरायेगी। शनिवार को नगर के हरनाथिया मौहल्ला स्थित आवास पर पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह जो पूर्व में कांग्रेस व रालौद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। पिछले कुछ वर्षो से श्री सिंह ने सभी पार्टियो से अलग हो गये थे। आज शनिवार को अपने सैकडो समर्थको सहित सपा में शामिल हो गये है। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन मजबूती के लिये वह तन मन धन से कार्य करेगे। पार्टी के नेता जो भी जिम्मेदारी सौंपेगे उसका वह पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभायेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह, वीरभान सिंह, जिला महासचिव तनवीर अहमद, जिला सचिव ठा. रामबाबू तरकर ने छाता में अनाज मंडी खोलने की मांग की। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष महावीर सिंह, साधना शर्मा, बबिता सिसोदिया, चैधरी तेजवीर सिंह, धर्मजीत बौहरे, मुरारी सिंह यदुवंशी, सभासद त्रिलोकी जादौन, ठाकुर रामहेत सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, शेरसिंह एड. क्षेत्रपाल सिंह, छल्लो बौहरे, विजयपाल, सतेन्द्र, होशियार सिंह रावत, नरेश, धर्मेन्द्र जादौन, हरी, रामपाल, हरिओम, नथोल सिंह आदि मौजूद थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
‘जवाईं ठाकुर’ रूप में यहां होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा...