नई दिल्ली । पेट्रोल के दाम में 1.42 रूपये लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रूपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस महीने यह तीसरा अवसर है पेट्रोलियम ईंधन के दाम कम किए गए हैं।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल का दाम मध्यरात्रि से 61.09 रूपये लीटर होगा। अभी यह 62.51 रूपये प्रति लीटर है। इस तरह डीजल 52.27 रूपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 54.28 रूपये लीटर है।
इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रूपये लीटर की कटौती की गई थी। उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रूपये लीटर की कमी की गई थी। उससे पहले, एक जुलाई को पेट्रोल 89 पैसे तथा डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढाए गए थे। कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रूपये लीटर तथा डीजल 7.72 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
आईओसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत के मौजूदा स्तर तथा रूपया-डालर विनिमय दर को देखते हुए दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गई।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
स्कूल जाने वाले बच्चों के प्रति ऐसा हो आपका व्यवहार…
भारतीय कंपनी का बड़ा दावा, कैंसर का इलाज अब हो जाएगा सस्ता
बाबा - भक्त संवाद : पेट्रोल की मार, कौनसी सरकार है जिम्मेदार!