वन विभाग ने मनाया वनोत्सव
विधायक ने किया अपर आगरा नहर के किनारे पौधा रोपण
मथुरा। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव छाता क्षेत्र में मनाया गया। मुख्य अतिथि छाता क्षेत्र के विधायक/पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने अपर आगरा नहर के किनारे 5500 सौ पौधे शीशम, अर्जून, तमाल एवं कदम्व के पौधे रोपण किये। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वातावरण को शुद्व करने में अहम भूमिका होती है। आॅक्सीजन हमें पेडो से प्राप्त होती है। पेड पौधो के बिना जीवन संभव नही है। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मेघराज शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजवीर सिंह, दयाल सिंह एड., बन रक्षक एस के शुक्ला, एमके तिवारी, सुरेशचन्द शर्मा, राकेशगुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राजवीर आदि मौजूद थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
कोरोना वायरस को लेकर रोहिणी गुप्ता की चिंता...
इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार