रियो डी जनेरियो । रियो ओलिंपिक खेलों में भारत को शनिवार को उस समय करारा झटका लगा जब टेनिस के पुरूष डबल्स मुकाबले में उसकी पदक की दावेदार मानी जा रही जोडी को हार का सामना करना पडा। पुरूष डबल्स मुकाबले में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पोलैंड के लुकाज कुबोट और मार्सिन मेटकोवस्की की जोडी के हाथों 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पडा। भारतीय जोडी पूरे मैच में लय में नजर नहीं आई। यही कारण है कि पहले सेट में उसे 4-6 के अंतर से हार का सामना करना पडा। दूसरे सेट में भी जबर्दस्त मुकाबला हुआ और एक समय दोनों जोडियां 3-3 की बराबरी पर थीं। बाद में दोनों जोडियां 4-4 की बराबरी पर आ गईं। इस नाजुक अवसर पर पोलिश जोडी ने अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाया और टाइब्रेकर में दूसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि लिएंडर इससे पहले अटलांटा ओलिंपिक में देश के लिए ब्रांज मेडल जीता था। पेस का यह सातवां ओलिंपिक था लेकिन उन्हें इस बार निराशा हाथ लगी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
प्यार का परचम या पैकेज की परेड! पहले बस में बारात, अब कारों की कतार…
तमिल नाडु विधान सभा चुनावों से पहले पक रही है ‘खिचड़ी’
उत्तर प्रदेश में पहले से बेहतर हुई है कानून व्यवस्था