मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जनपद प्रभारी रघुराज सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और उसी को लेकर पिछले दो दिनों से कार्यकर्ता सम्मेलन में जो मुझे खबरें मिली उससे जनपद में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत है और पांच विधानसभाओं में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय होेंगे।
उन्होंने बताया कि हमारे पास प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट है मांट विधान सभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशियों ने अपने आवेदन किये है। बलदेव में 9, छाता में 12 प्रत्याशी तथा गोवर्धन में 18 लोगों ने अपने आवेदन किये है तथा मथुरा-वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र से 22 लोगों ने आवेदन किये है।
प्रदेश मे कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह खराब है और प्रदेश की जनता बढ़ते अपराधों से परेशान है। प्रदेश की जनता ने अब भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तीन दिन से लगातार यह कहते आ रहे है कि हमने तीस लोगों को अयोध्या में मरवा दिया। ऐसे नेता को तो फांसी पर लटकवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कोई भी लड़े लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हमारे प्रत्याशी होंगे और कमल का फूल हमारा निशान होगा। 17-18 तारीख में पांचों विधान सभाओं में सम्मेलन आयोजित किये गये है जिसमें 17 तारीख में दो विधान सभाओं के और 18 तारीख में तीन विधान सभाओं के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, मदनमोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, मुकेश खण्डेलवाल, विजय शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related Items
भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन
यूरोपीय संघ में 99 फीसदी से अधिक भारतीय निर्यात के लिए खुले दरवाजे
बहुध्रुवीय दुनिया में संतुलन की 'भारतीय' कला