
मुंबई : भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने आईपीएल भारतीय कोच रखने की बात पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और हमारे पास बेहतर कोच है। प्रसाद ने कहा, 'मैंने कई ऐसे खिलाड़ी देखें हैं जो विदेशी खिलाड़ियों से बेहतर है।
प्रसाद ने टीम मलिकों को सलाह देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन में भारतीय कोचों को रखने की जरूरत है क्योंकि आईपीएल में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी मैदान में खेल सकते हैं और बाकी सात खिलाड़ी भारतीय हैं।
ज्ञात हो कि प्रसाद आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स को बतैर गेंदबाजी कोच अपनी सेवाएं दे चुके है और इस वर्ष वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आईपीएल टीम को प्रशिक्षण देना चुनौती है क्योंकि, सब कुछ नतीजा देने पर निर्भर करता है।






Related Items
कल के सितारों ने बनाई थी भारतीय सिनेमा की रूह
भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन
यूरोपीय संघ में 99 फीसदी से अधिक भारतीय निर्यात के लिए खुले दरवाजे