प्रांतीय पदाधिकारी बनने पर व्यापारी नेताओं का स्वागत

मथुरा। लखनऊ मे 2 अगस्त को हुये चुनाव मे मथुरा के चार व्यापारी नेताओं को प्रान्तीय पदाधिकारी चुना गया है। लखनऊ मे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के चुनाव मे मथुरा के संघर्षशील एव व्यापरियों के लिये निरन्तर संघर्ष करने वाले व्यापारी नेता रविकान्त गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार अगवाल माँट वालों को मंत्री, प्रयागनाथ चतुर्वेदी संगठन मंत्री एव विष्णुदास अगवाल को युवा का मंहामत्री चुना गया है। आज व्यापारी नेताओं के मथुरा पहुँचने पर जंक्शन रेलवे पर व्यापरियों एवं सर्मथकों ने भव्य स्वागत किया। व्यापारी नेताओं का प्रान्तीय पदाधिकारी चुने जाने पर व्यापारी समाज मे हर्ष की लहर है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के हुए लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह में विष्णुदास की घोषणा की गयी, शपथपत्र ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल माननीय रामनाईक थे इसके अलावा पूरे प्रदेश से व्यापारी प्रतिनिधियों से इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया, विष्णु दास अग्रवाल के साथ गये युवा के पदाधिकारी आज प्रातःकाल कोटा पटना एक्सप्रैस से मथुरा जंक्शन स्टेशन पर उतरे यहां मौजूद भारी संख्या में युवा व्यापारियों ने नव नियुक्त युवा के प्रदेश महामंत्री विष्णुदास अग्रवाल का दुपट्टा हार पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रमुख लोगों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग, पालिका के पूर्व चेयरमैन व्यापारी नेता वीरेन्द्र अग्रवाल, प्रान्तीय संगठन मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, युवा के प्रान्तीय मंत्री नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले, युवा के जिला महामंत्री अजय चतुर्वेदी, सहमहामंत्री सचिन अरोरा, कोषाध्यक्ष योगेश गोयल, सुमित शर्मा, गौरव जैन, चिराग अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, कुलदीप दुबे, अली हुसैन, भूरा कुरैशी, सचिन चतुर्वेदी, अखिलेश मिश्रा, राजेश अग्रवाल छोटू, राजकुमार शर्मा, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, श्याम सुन्दर अग्रवाल, रामकिशन पाठक, हंसराज शर्मा, वल्लभ अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, संजय, अखिल जिन्दल, अजय गोयल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, वेद अरोरा, राम खत्री आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल




Mediabharti