बलदेव क्षेत्र में मचाई चक्रवाती अंधड ने मचाई तवाही

बलदेव क्षेत्र में मचाई चक्रवाती अंधड ने मचाई तवाहीदर्जनों पेड गिरे,बिजली के तार के टमटकर गिरने से लगी आग

बरौली समाचार। बुधवार को बलदेव क्षे़त्र में आये चक्रवाती अंधड ने जमकर तवाही मचाई। दिन के चार बजे के करीव अचानक आये तेज हवा के साथ आंधी ने क्षेत्र के नगला संजा,बरौली,मगना,कचनउ में मकानों के लोगों के मकानों के टिन सैड, पेड ,बिजली के तार उखाड कर फैंक दिये। बताया जा रहा है कि अचानक बीस मिनट के लिए आये इस अंधंड ने लोगों को जरा भी संभलने का मौंका नहीं दिया। हवा का रूख इतना तेज था कि सडक पर निकल रहे कई राहगीर वाहनों समेत छिटककर इधर-उघर जा गिरे। बरौली गांव में तो डा0बनी ंिसंह,पौहपी ,मुकेश परिहार आदि ग्रामीणों के मकानों में लगी टिन सैड उखड कर छूर जा गिरी। गांव के चैराहे पर ढकेलों को पलट कर रख दिया। 

वहीं बरौली में आंधी से टूट कर गिरे ग्यारह हजार केबी की लाईन के तार के टूटकर गिरने से खूवीराम,हरीचंद आदि के ईंधन,बिटौरा,घूरे व पेडों में आग लग गयी। जिस पर ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जाकर काबू पाया। सुचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडी भी पहुंची। वह तो गनीमत रही कि कुछ ही देर में अंधड थम गयां। लोगों का कहना है कि अगर हवा कुछ देर और चल जाती तो ईंधन व पेडों में लगी आग गांव में प्रवेश कर भयंकर तवाही मचा देती। इधर सडकों पर टूट कर गिरे पेडों से आवगमन अवरूद्व हो गया। वहीं बिजली व्यवस्था भी भंग हो गयी। जो कि देर रात तक सुचारू नहीं हो सकी

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बंगाल की खाड़ी के ऊपर छाया चक्रवाती तूफान फेठई का साया

  1. कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘गाजा’

  1. बसपा का भाईचारा सम्मेलन आज बलदेव में




Mediabharti