बल्लेबाजी को लेकर इनसे चर्चा करते हैं रहाणे

बल्लेबाजी को लेकर इनसे चर्चा करते हैं रहाणेनई दिल्ली । टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय कप्तान विराट कोहली के बाद टीम इंडिया में दूसरे नंबर के बल्लेबाज की हैसियत रख्रते हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में लगातार अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर हाल में संपन्न चार मैच की टेस्ट सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 243 रन बनाए थे। रहाणे ने कहा कि मैं हमेशा सुधार के लिए कोशिश करता हूं और कैरेबियाई धरती पर प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।  मैंने खास तौर पर ड्यूक की लाल गेंद से खेलने की तैयारी की है। यह कूकाबूरा से खेलने से अलग होता है क्योंकि यह गेंद अधिक सीम और स्विंग करती है। इसके लिए आपको शरीर के करीब और जितना देर से संभव हो उतना देर से खेलना होता है। मैं अपने खेल से खुश हूं। अगर हम इंडीज में 2-0 के बजाय 3-0 से जीत दर्ज करते तो शानदार होता लेकिन हम मौसम पर नियंत्रण नहीं रख सकते। रहाणे आईसीसी की टॉप 10 की रैंकिंग में अकेले भारतीय हैं। रहाणे की नजर अब इस महीने भारत आने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और तीन टेस्ट मैच की सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने पर रहेगी। सात टेस्ट शतकों में से पांच विदेशी जमीन पर लगाने वाले रहाणे ने कहा कि मैं हमेशा बल्लेबाजी को लेकर बचपन के कोच पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आम्रे से चर्चा करता हूं। इस बार भी स्थिति अलग नहीं होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ रणनीति के बारे में रहाणे ने कहा कि बेशक हर सीरीज की तैयारी कुछ अलग होती है। आप सीरीज की शुरुआत से पहले कभी रणनीति का खुलासा नहीं करते। अहम यह है कि आप हमेशा विरोधी से तीन कदम आगे रहो। रहाणे ने न्यूजीलैंड के आक्रमण को अच्छा बताया। रहाणे ने कहा कि उनके पास ट्रेंट बोल्ट हैै। मिशेल सेंटनर अैर ईश सोढ़ी जैसे अच्छे स्पिनर भी हैं। हम कोताही नहीं बरत सकते।न्यूजीलैंड के खिलाफ रणनीति के बारे में रहाणे ने कहा कि बेशक हर सीरीज की तैयारी कुछ अलग होती है। आप सीरीज की शुरुआत से पहले कभी रणनीति का खुलासा नहीं करते। अहम यह है कि आप हमेशा विरोधी से तीन कदम आगे रहो। रहाणे ने न्यूजीलैंड के आक्रमण को अच्छा बताया। रहाणे ने कहा कि उनके पास ट्रेंट बोल्ट हैै। मिशेल सेंटनर अैर ईश सोढ़ी जैसे अच्छे स्पिनर भी हैं। हम कोताही नहीं बरत सकते।          

 

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘सावरकर की कहानी को सार्वजनिक चर्चा में लाना था बहुत जरूरी’

  1. वेबफेअर में आईटी बाजार की नई हलचलों पर हुई चर्चा

  1. वेबफेअर 9.0: आईटी बाजार की नई हलचलों पर होगी चर्चा




Mediabharti