बाबा जयगुरूदव का वार्षिक भण्डारा 17-21 तक

प्रेसवार्ता में मीडिया को जानकारी देते जय गुरूदेव समिति के संस्था व ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज बाबा मेला परिसर को ३५ सेक्टरों में विभाजित 

मथुरा। बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर बाबा जयगुरुदेव महाराज का चतुर्थ वार्षिक भण्डारा महापर्व आगामी 21 मई से शुरू हो रहा है, जो 21 मई तक चलेगा। भण्डारे का पूजन व प्रसाद वितरण 18 मई को रात्रि में साढ़े नौ बजे से प्रारम्भ होगा। भण्डारा 19 मई को मनाया जायेगा। मेले में नित्य प्रातः साढ़े पांच बजे व सायं पांच बजे से सत्संग होगा। 

यह जानकारी आज आश्रम पर आयोजित एक पत्रकार-वार्ता में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये दी। उन्होंने बताया कि जयगुरुदेव महाराज के 18 मई 2012 को निजधाम गमन की पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला आयोजित होता है। इस वर्ष चतुर्थ वार्षिक भण्डारे का सत्संग-मेला १७ मई से २१ मई  तक लग रहा है। मेला प्रभारी चरन सिंह एडवोकेट के अनुसार मेले की सभी तैयारियों का आखिरी चरण चल रहा है। देश के सभी प्रान्तों व नेपाल राष्ट्र से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की सूचनायें मिल रही हैं। मेला व्यवस्थापक सन्त राम चौधरी के अनुसार मेला परिसर को 35 सेक्टरों में विभाजित करके प्रान्त व जिलेवार आवासीय व्यवस्था की गई है। संगतों द्वारा पानी व शर्बत प्याऊ भी चलाये जायेंगे। प्रेस वार्ता में संस्था के उपाध्यक्ष मनुभाई डी. पटेल, कोशाध्यक्ष डा. केके मिश्रा, मंत्री विनय कुमार सिंह, रा. उपदेशक बाबू राम, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, आनन्द बहादुर सक्सेना, पीसीकाले, डीडी शुक्ला, रोहिताश कुमार गुप्ता, उदय राज सिंह, अनिल ठाकुर, सुभाष मास्टर आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत




Mediabharti