थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कोसीकलां। समीपवर्ती गांव कोटवन में एक बालिका की कुछ ग्रामीण युवकों ने मिलकर अश्लील क्लीपिंग बना कर दोस्तो को बांट दी। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव कोटवन में गांव के ही कुछ युवकों ने एक बालिका अश्लील क्लीपिंग बना ली। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों ने क्लीपिंग उस समय बनायी जब बालिका नहा रही थी। क्लीपिंग बनाने के बाद युवकों ने अपने दोस्तो से उक्त क्लीपिंग को बांट दिया। जब यह बात जब बालिका के परिजनों को मालूम हुई तो इज्जत की खातिर वह उसे दवाने की कोशिश करते रहे। लेकिन गांव में खवर फैलने के बाद परिजनों ने आरोपी को सवक सिखाने के लिए थाना कोसीकलां में रिर्पोट दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर ली गयी है। और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।






Related Items
राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक, किए अश्लील ट्वीट
बहिन-बेटियों के अश्लील फोटो डालने वालों पर हो कार्यवाही
अश्लील क्लिपिंग मामले में तीन को भेजा जेल