बहिन-बेटियों के अश्लील फोटो डालने वालों पर हो कार्यवाही

बहिन-बेटियों के अश्लील फोटो डालने वालों पर हो कार्यवाही वृन्दावन निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

मथुरा । सभ्रान्त नागरिकों की बहिन बेटियों के अश्लील चित्र ‘इण्टरनेट’ और दूसरे जरियों से सार्वजनिक करने को लेकर वृन्दावन के लोगों में भारी बेचैनी है। आये दिन इसके किस्से पिछले एक पखवारे से सुनने को मिल रहे है। लोग सिरफिरों की इन हरकतों से शर्मसार है लेकिन उन्हें शर्म नहीं आ रही। सैकड़ों लड़कियों के अश्लील फोटो सार्वजनिक होने से अभिभावकों में भारी परेशानी है। इस हरकत को कौन अंजाम दे रहा है? पुलिस और उसकी साइबर सैल अभी तक ऐसे बदतमीजों चिन्हिांकित नहीं कर पायी है। भले लोग इस अवानवीय हरकत से तंग आ चुके है। बताते है कि अब तक ऐसे सैकड़ों फोटो ‘नेट’ पर भेजे गये है। लड़कियों के फोटो में कई जगह उनके चेहरे हटा दिये गये है। ऐसा व्हाट्सएप पर भी खूब चल रहा है। सोशल मीडिया के जरिये तमाम नामचीन लोगों के भी फोटो प्रायः सोशल मीडिया में बने विभिन्न ग्रुपों में भी ऐसे फोटो आते हैं। ये अश्लीलता रूकनी चाहिए इस पर लगाम लगनी चाहिए। वृन्दावन हो या जनपद का कोई छोटा कस्बा बहिन बेटियों और सम्मानित महिलाओं के इस प्रकार के चित्र पर कार्यवाही होनी चाहिए। वृन्दावन में इसको लेकर गोपीनाथ बाग निवासी गिरीश अग्रवाल ने कोतवाली वृन्दावन में मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक चर्चाऐं थी लेकिन अब वृन्दावन निवासी ने मुकदमा लिखवाकर ऐसे दुष्टों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। बताते है कि उन्हें भी लोगों ने बताया कि तमाम अश्लील फोटो ‘नेट’ पर डाले गये है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उसकी लड़की के भी फोटो डाले गये है। इसमें वृन्दावन के तमाम परिवारों की लड़कियां है। अब कोतवाली पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बेटियों के सशक्तिकरण की मशाल बन गई है सुकन्या समृद्धि योजना

  1. विभिन्न अपराधें में ढाई दर्जन के खिलापफ कार्यवाही

  1. उडनदस्ता टीम ने वृन्दावन, फरह, कोतवाली व गोविन्द नगर में कडी कार्यवाही




Mediabharti