बाहुबली के बाद इस फिल्म ने मचाई विदेश में धूम....

बाहुबली के बाद इस फिल्म ने मचाई विदेश में धूम....चेन्नई । दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म को टक्कर देना कोई आसान काम नहीं है। 

लेकिन दक्षिण भारत की एक और फिल्म ने विदेश में धूम मचाई हुई है। यह कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म नहीं है बल्कि एक रोमांटिक फिल्म है।

दक्षिण भारतीय अभिनेता नितिन रेड्डी अभिनीत रोमांटिक फिल्म अ..आ एस.एस. राजामौली की बाहुबली व सुपरस्टार महेश बाबू की श्रीमंतुडु के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू की तीसरी फिल्म बन गई है। 

फिल्म व्यापार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में हाल में 20 लाख डॉलर क्लब में शामिल हुई अ..आ आधिकारिक रूप से देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू की तीसरी फिल्म बन गई है। 

अब तक अमेरिका में केवल बाहुबली एवं श्रीमंतुडु ने 20 लाख डॉलर से अधिक की कमाई की है। 

त्रिविकृम निर्देशित फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु व अनुपमा परमेश्वरम भी हैं। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में दुनियाभर में 50 करोड रुपये से अधिक की कमाई की।  फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन यह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। 

फिल्म के निर्माता रविवार को गुंटूर में फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाएंगे।    

 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login